Uttarakhand News

विजय हजारे में फिर दहाड़े उत्तराखंडी शेर, उत्तराखण्ड ने मेघालय को 8 विकेट से रौंदा

Ad

हल्द्वानी: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखण्ड की शानदार फॉर्म जारी है। अपने पांचवे लीग मुकाबले में टीम उत्तराखण्ड ने मेघालय को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। उत्तराखण्ड की टीम ने मेघालय द्वारा दिए गए 141 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट से नुकसान पर 31 ओवर में हासिल कर दिया। बल्लेबाजी में उत्तराखण्ड की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान विनीत सक्सेना ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली। वहीं वैभव ने ताबडतोड़ 30 नाबाद रन बनाए। वहीं करनवीर 15 और आर्य सैठी 25 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

मेघालय की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय टीम को पहले ही ओवर से उत्तराखण्ड के गेंदबाजों ने परेशान कर कर रखा। टीम को पहली सफलता दूसरे ओवर में शुभम सौंडियाल ने मेघालय के आरआर बिशवा को आउट करके दिलाई। इसके बाद मेघालय की टीम दवाब में आ गई और उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 63 पर 5 विकेट खोने वाली मेघायल की टीम को  योगेश नागर और गुरविंदर की पारी ने झटकों से उभारा। दोनों ने छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन उसके बाद मेघायल का कोई भी बल्लेबाज उत्तराखण्ड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया और पूरी टीम 141 पर ढे़र हो गई। मेघालय की ओर से बल्लेबाजी में योगेश नागार ने 44 और गुरविंदर सिंह 34 रनों की पारी खेली। वहीं उत्तराखण्ड की ओर से गेंदबाजी में वैभव पवार तीन ,दीपक धपोला 2, शुभम 2,सन्नी 1 ,रंगाराजन 1 और मंयक मिश्रा को 1 विकेट मिले।

पहले मैच के बाद पटरी पर टीम उत्तराखण्ड

टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार के हाथों के हार के बाद टीम उत्तराखण्ड ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। पहली बार घरेलू क्रिकेट खेलते खिलाड़ियों ने अनुभवी टीम जैसा प्रदर्शन किया है। पहले मैच के बाद उत्तराखण्ड ने पौंडिचैरी, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय को मात दी है। टीम के प्रदर्शन से राज्य में मौजूद क्रिकेट फैंस खासा खुश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top