
Haldwani News | Gram Pradhan Viral Video | Uttarakhand Crime | Police Complaint | Viral Video Case
: इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हल्द्वानी में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में ग्राम प्रधान पर मारपीट करने के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
पदमपुर देवलिया निवासी पीड़िता लक्ष्मी मेहता ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान रमेश जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 28 अप्रैल को आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया और परिवार की महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव करने पर कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने कहा कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे….जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना में उन्हें चोटें आई हैं और उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…जिसमें कथित तौर पर मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान संगठन के समर्थकों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।






