Pauri News

अंकिता हत्याकांड के बाद नगर के लोगों में गुस्सा, सड़कें जाम, दुकानें बंद…

Ad

पौड़ी: अंकिता भंडारी हत्याकांड में बेटी का किस तरह न्याय मिलता है, इसपर पूरे उत्तराखंड की नजरें हैं। खासकर अंकिता के गृह क्षेत्र में लोगों का गुस्सा बाहर आ रहा है। पौड़ी ब्लॉक के डोभ श्रीकोट में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने पौड़ी की सड़कों पर जाम लगाने के साथ साथ अपनी दुकानें भी बंद रखी। आक्रोशित लोगों का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

अंकिता की हत्या में भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य की भी गिरफ्तारी हुई है। जिस वजह से सियासी रूप से भी प्रदेश में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय पौड़ी के बस स्टेशन के पास लोग और सामाजिक संगठन द्वारा दोषियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश का नाम इस घटना की वजह से खराब हुआ है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

गुस्साए क्षेत्रवासी शासन को सख्त हिदायत देते भी दिखे। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को किसी भी प्रकार की शह दी गई तो जनता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी। गौरतलब है कि इस आक्रोश के प्रदर्शन के मौके पर लोगों ने शहर के बस स्टेशन, धारा रोड, अपर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, एजेंसी चौक व माल रोड आदि जगहों पर रैली निकाली। बता दें कि विभिन्न जिलों व शहरों में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top