Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नैनीताल को लेकर भी सामने आया अपडेट

Ad

देहरादून: प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट आया है। शनिवार को जहां पहाड़ों पर बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी और कहीं कहीं मैदानों में हल्की बारिश हुई। वहीं, अब 24 जनवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 और 23 तारीख को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

इसी वजह से 24 से 28 जनवरी तक उत्तराखंड के कई जिलों में ज्यादा असर रह सकता है। मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। अपडेट के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

साथ ही वहीं दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में ओलावृष्टि, तेज बौछारों और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top