Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी, देखिए अपने जिले का हाल

Ad

Uttarakhand: Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जारी है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। उधर सोमवार को राज्य के कई ईलाकों में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात में हल्की बारिश के बाद मंगलवार को हल्द्वानी शहर के तापमान में भी गिरावट देखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top