Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम! वोटिंग के दिन कई इलाकों में बारिश के आसार…

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में सर्दियों का यह सीजन बारिश से भरा रहा है। इस सीजन बारिश और बर्फबारी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा हुई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल में भी इस बार बर्फबारी ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि अब बारिश और बर्फबारी का क्रम बंद हो गया है। मौसम भी साफ हो गया है। मगर मौसम विभाग के अनुसार वोटिंग के दिन कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी था। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए भी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को मेहनत मशक्कत करनी पड़ रही थी। मगर मौसम साफ होने से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहे। लेकिन दिनभर सर्द हवाएं चलती रही।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मगर 14 फरवरी यानी मतदान के दिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि गुरुवार को दिनभर ज्यादातर इलाकों में धूप खिली हुई थी। जिसकी वजह से चुनाव प्रचार पर भी असर नहीं पड़ा।

प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क भी किया। इसके साथ ही स्टार प्रचारक भी लगातार उत्तराखंड आ रहे हैं। जहां उनकी जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। मगर आने वाले दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो 13 फरवरी की रात को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिसकी वजह से 14 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top