
Roorkee News | Missing Husband Case | Family Dispute | Uttarakhand Police | Viral News : हरिद्वार जिले के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां एक महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया है। पति के गायब होने से परेशान पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रोज कोतवाली पहुंचकर मदद की गुहार लगा रही है।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले युवक की एक युवती से दोस्ती हुई…जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
करीब पांच दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई…लेकिन इस बीच पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रेमिका के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए।
पति के इस रवैये से महिला और भी आहत हो गई है। बुधवार को वह अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से पति को खोजने की गुहार लगाई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।






