Almora News

उत्तराखंडः पति की फोटो पड़ोसन के साथ एडिट कर पत्नी ने कर दी वायरल

Ad

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां क्षेत्र में एक महिला द्वारा पड़ोसन के पति की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर उसका फोटो एडिट कर अपने पति के साथ फेसबुक पर बॉलीवुड गाने के साथ लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग की है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फेसबुक यूजर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया है। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। समाज में दोनों की छवि ख़राब हो रही है तथा लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। उसने जब से फेसबुक पर देखा है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top