Dehradun News

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने गहरी नींद में सो रहे पति का गुप्तांग काटा, मौत

Ad

देहरादून: कुछ घटनाएं वाकई दिल दहला देती हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड के दिगांस गांव में देखने को मिली है। जहां पर एक महिला ने अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति का गुप्तांग काटने के बाद उसका गला रस्सी से घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद अपने घर लौटा था। इस दौरान उसका अपनी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हो गया था। जब जितेंद्र गहरी नींद में सो गया तो उसकी पत्नी ने ब्लेड निकालकर उसका निजी अंग काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि इस पूरी घटना को उनकी बेटी ने देख लिया था। जिसने अपने चाचा को जाकर मामले की जानकारी दी।

बाद में जितेंद्र के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने ब्लेड और रस्सी को बरामद कर लिया है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र उसे रोज प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट करता था। वह घटना के दिन भी शराब पी कर आया था।

तहसीलदार पिथौरागढ़ पंकज चंदोला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का ब्लेड से निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top