Uttarakhand News

उत्तराखंड को होली के बाद मिलेगा नया CM, 20 मार्च को हो सकती है बड़ी घोषणा!

Ad

देहरादून: राज्य में सरकार गठन की डेडलाइन 23 मार्च तक है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी को अपनी सरकार बनाने की सारी विधियां पूरी करनी होंगी। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना होगा। अब माना जा रहा है कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 20 मार्च तक बात पक्की हो सकती है। जी हां, फिलहाल होली के बाद ही मुख्यमंत्री चुनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भाजपा प्रदेश संगठन की तरफ से नवनिर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में मौजूद रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 10 मार्च को मतगणना होने के बाद अब तक हाईकमान ने नेता सदन के चयन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया है। माना जा रहा है कि 17 मार्च तक लगे होलाष्टक के कारण ऐसा हो रहा है। गौरतलब है कि हाईकमान जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। हाईकमान नहीं चाहता कि पिछले साल जैसी स्थिति पैदा हो, जब 3 दिन मुख्यमंत्री बदलने पड़े थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय है। उत्तराखंड से वापस दिल्ली जाने के बाद हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं। बताया जा रहा है कि होली के बाद हाईकमान विधायक दल की बैठक बुलाने का मन बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 से 20 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि अभी किसी पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी का नाम सीएम बनने की रेस में आगे चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top