Uttarakhand News

उत्तराखंड के CM बनने की रेस में नया नाम शामिल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं कोश्यारी

Ad

देहरादून: प्रदेश में चुनावों के बाद असली उथल पुथल शुरू हुई है। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद अब भाजपा मुख्यमंत्री ढूंढ रही है। हालांकि, उत्तराखंड की जनता इस तरह की स्थिति से गुजरने में माहिर है। साल 2021 में ही जनता को इस तरह के कई मौके मिले थे। अब भाजपा के अनेकों नेताओं के नाम मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हो रहे हैं। इस सूची में अब नया नाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जुड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग लगातार तेज हो रही हैं। महिला मोर्चा की महिलाओं ने कोश्यारी के पक्ष में इंटरनेट पर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख धना कोरंगा ने फेसबुक पर कोश्यारी को सीएम बनाने के पक्ष में एक पोस्ट अपलोड की है।

जिनका कहना है कि पहाड़ के विकास के लिए कोश्यारी जैसे अनुभवी नेता की ज़रूरत है। इसे लगातार अन्य महिलाएं वायरल कर रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रदेश के दो विधायकों ने सीट छोड़ने की बात कही थी। जागेश्वर और चंपावत के विधायक ने धामी की तारीफ करते हुए कहा था कि दोबारा उन्हें ही सीएम बनाया जाना चाहिए। बाकी और भी कई नाम लगातार सामने आ रहे हैं। अब भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top