Haridwar News

उत्तराखंड के युवक की पीट पीट कर हत्या, प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गया था मृतक!

File photo
Ad

हरिद्वार: सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में उत्तराखंड के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़की ने हरिद्वार जिला निवासी युवक को फोन कर मिलने बुलाया था। इसपर मृतक के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस ने आरोपित परिवार को बचाने की कोशिश में मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया। और तो और उक्त लड़की से किसी भी तरह की पूछताछ नहीं हुई। फिलहाल बात एसएसपी तक पहुंच गई है। मृतक के परिवार का मानना है कि युवक की हत्या की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हरिद्वार के मंडावर क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय अंकित पुत्र रामनाथ का शव हरिद्वार के ही एक होटल के नजदीक 13 मार्च को मिला था। अंकित के चाचा लक्ष्मीचंद ने इस बारे में बताया कि 12 मार्च की शाम के करीब अंकित फतेहपुर थानाक्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी एक युवती से मिलने गया था। युवती ने अंकित को फोन करके घर से बुलाया था। इसी घटनाक्रम के बीच अंकित का शव मिला है।

बता दें कि अंकित हरिद्वार की आरआर नामक कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी में जब परिवारीजनों ने पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उसका कंपनी में नौकरी करने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। भटपुरा गांव निवासी इस युवती ने 12 मार्च को अंकित को फोन किया और उसे अपने घर बुलाया था। इसके बाद अंकित का चोटिल शव हरिद्वार के एक होटल के नजदीक पड़ा मिला है।

अंकित के चाचा लक्ष्मीचंद की मानें तो फतेहपुर थाने में युवती के परिजनों के खिलाफ दी तहरीर के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई। जबकि हैरान ये बात करती है कि युवती के परिजनों ने अंकित के परिजनों को ये जानकारी दी थी कि उनके बेटे ने जहर खा लिया है। हालांकि अंकित के परिजन युवती के परिजनों द्वारा बताए गए अस्पताल में पहुंचे तो वह अंकित को लेकर वहां पर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अंकित का शव एक होटल के नजदीक पड़ा मिला।

बहरहाल सोमवार को एसएसपी आफिस पर अंकित के परिवार वाले आ पहुंचे। जहां उन्होंने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और साथ ही में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस जांच होने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top