Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड युवा एकता मंच ने किया उत्तराखंड बेरोजगार संघ में विलय का ऐलान

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं में लंबे समय से युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजको ने संयुक्त रूप में निर्णय लिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में जहां प्रदेश में भ्रष्टाचारी व प्रदेश विरोधी ताकते संगठित हो रही हैं व लगातार नकल माफिया जमानत पर बाहर आ रहे हैं,ऐसे में कुमाऊँ व गढ़वाल के सभी युवा आंदोलनकारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है व संगठित होकर एक सुर में आंदोलन करने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे में प्रदेश का हित चाहने वाले सभी संगठनों का एक मंच, एक बैनर तले आना बेहद आवश्यक है । इसी के तहत सोमवार को एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक में युवा एकता मंच के संयोजकों ने यह घोषणा की अब उत्तराखंड युवा एकता मंच के कुमाऊं भर के लगभग 3000 से अधिक सदस्य उत्तराखंड बेरोजगार संघ की सदस्यता लेंगे व प्रदेश विरोधी ताकतों को आगाह करते हुए खुले शब्दों में कहां की भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब कुमाऊँ व गढ़वाल से संयुक्त रूप में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी ,संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ,संयोजक कार्तिक उपाध्याय ,राहुल पंत आदि लोग मौजूद थे।

युवा एकता मंच का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में उत्तराखंड बेरोजगार संघ से हमारी विचारधारा पूर्ण रूप में समानांतर है व प्रदेश हित में वर्तमान में बेरोजगार संघ के साथ मिलकर कार्य करने में प्रदेश की भलाई दिखाई दे रही है ।
इसलिए युवाओं के हितो की लड़ाई को मजबूती से लडने हेतु बेरोजगार संघ के साथ जुड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top