Uttarakhand News

कार में पिता की पिस्तौल से चली गोली, नैनीताल शेरवुड के छात्र की मौत

Ad

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

खबर के मुताबिक पंजाब के जेल एवं सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साले एवं पीए रविंदर सिंह बब्बी के बेटे एरन बराड़ (13) को नैनीताल छोड़ने के लिए जा रहे थे। बाजपुर से आगे बरहैनी के जंगल के पास बब्बी ने गर्मी के चलते रिवॉल्वर कमर से निकालकर कार की सीट रखते ही चल गई जो उनके बेटे एरन के सीने पर जा लगी। हादसे के बाद परिजन तुंरत उसे बाजपुर के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन एरन को दिल्ली लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शैमफॉर्ड का लक्ष्य , बच्चे आज सिखेंगे और भविष्य में उसे कर समाज को उदाहरण देंगे

बताया जा रहा है कि एरन का स्कूल एक जुलाई को खुल गया था लेकिन परिवार कुछ दिन और उसके साथ वक्त बिताना चाहता था वो उसकी छुट्टियां बढ़ा ली गई। बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी बब्बी के मित्र सरताज सिंह औलख ने बताया कि परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए। वहीं इतनी बढ़ी घटना होने की खबर पुलिस प्रशासन को नहीं लगी। एरन बराड़  शेरवुड कॉलेज में सातवीं का छात्र था। इस घटना के बाद स्कूल में भी कोहराम मच गया है। हादसे से कॉलेज में शोक छा गया है। कॉलेज के शिक्षिकों ने बताया कि एरन बहुत मजाकिया था,पिछले साल जून में आयोजित कॉलेज के फाउंडेशन डे पर छात्र द्वारा फ्लोजन नाटक के मंचन में शानदार भूमिका अदा कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

 

 

 

न्यूज सोर्स-दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top