Uttarakhand News

सीएम रावत से मिलने पहुंचा ऑस्ट्रेलिया से भारत आया क्रिकेट का जबरा फैंन, सीएम ने की प्रशंसा

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मास्टर अथर्व नौटियाल व उनके पिताअनुज नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की। अथर्व नौटियाल को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गत 7 जनवरी, 2019 को मैच के दौरान अपना बैटिंग पैड दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मास्टर अथर्व की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम के कप्तान द्वारा उन्हें दिया गया बैटिंग पैड इस खेल में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर विदेशों में भी उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। अथर्व आजकल अपने पिता के साथ सिडनी से उत्तराखण्ड आया है, और इसी अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

अथर्व/ विराट कोहली

बता दें कि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अथर्व की भारत के कप्तान विराट कोहली से मुलाकात हुई थी। विराट ने उन्हे पैड गिफ्ट किए और ऑटोग्राफ भी दिया। थर्व के पिता अनुज नौटियाल औऱ मां मोनिका नौटियाल आईटी एक्सपर्ट हैं।अथर्व के माता पिता पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहे हैं।

अथर्व/ विराट कोहली

अथर्व का परिवार मूल रूप से उत्तराकशी का रहने वाला है। वो क्रिकेट के बहुत बड़े फैंन है और ऑस्ट्रेलिया में किसी निजी क्लब से क्रिकेट के गुण सीख रहे हैं।सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने अपने इस नन्हे फैन को खास गिफ्ट देकर खुश कर दिया। अथर्व के पिता ने बताया कि अथर्व के लिए उसके फेवरेट क्रिकेटर की ये निशानी बेहद खास है, यही वजह है कि वो इसे हर जगह अपने साथ लेकर जाता है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 71 सालों के बाद टेस्ट सीरीज जीती थी और ये पल अथर्व और उनके परिवार के लिए बेहद खास हो गया। इसके अलावा अथर्व की ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेटर्स के साथ कई फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top