Uttarakhand News

छात्रा के साथ चमोली में गैंगरेप,पुलिस के हत्थे चढ़े ये तीन दरिंदें, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Ad

हल्द्वानी: राज्य में महिला के प्रति हो रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है। रेप और छात्रा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले मामले ने पूरे राज्य को क्रोधित किया है। पेट्रोल आग कांड में छात्रा की मौत के बाद राज्य में महिला सुरक्षा पर सवाल उठना शुरू हो गया है। आम जन विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए है। एक बार फिर उत्तराखण्ड में इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्त में तीनों आरोपी

चमोली जिले की कर्णप्रयाग में तीन कूड़ा बिनने वाले युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इस घटना एक बार फिर उत्तराखण्ड को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना 25 दिसंबर मंगलवार की है। छात्रा क्रिसमस डे मना कर दोस्तों के साथ घर लौट रही थी।

चमोली की एसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि कॉलेज की एक छात्रा ने बुधवार शाम कर्णप्रयाग कोतवाली में गैंगरेप की शिकायत की थी। छात्रा के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ कर्णप्रयाग के पंचपुलिया क्षेत्र में घूमने गई थी। वहां सुनसान जगह पर तीन युवकों ने उन दोनों के साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़ित युवती अपने दोस्त के साथ बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया की ओर घूमने गई थी। वहां उन्हें तीन युवक मिले। तीनों युवकों ने युवती और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर रोक लिया।

युवक से पैसे छीनकर वे युवती को सड़क से ऊपर झाड़ियों की ओर ले गए, जहां तीनों युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। छात्रा से मिले ब्यौरे के आधार पर ज़िले की सभी झुग्गी बस्तियों में भी तलाशी ली गई और तीनों आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी हरिद्वार ज़िले के रहने वाले हैं और कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में कूड़ा बीनने का कम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top