Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 40 हजार रुपए

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 40 हजार रुपए
Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार (Uttarakhand government) ने उत्तराखंड बोर्ड के होनहार छात्रों को गिफ्ट देने की तैयारी कर ली है। सरकार 10वीं व 12वीं के छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 40 हजार रुपए देगी। यह राशि सीधा उनके खातों में भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि शासन आचार संहिता से पहले ही इस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष 2019-20 में उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand board) के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया था कि उन्हें लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से लैपटॉप (laptop) उपलब्ध कराया जान तय किया गया था। मगर अबतक इस काम को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इस हेतु अब तक टेंडर भी नहीं निकाले हैं।

चूंकि विधानसभा चुनाव (Vidhansabha elections 2022) भी नजदीक आए हैं, इसलिए अब छात्रों को लैपटॉप नहीं बल्कि इसके बदले रुपए दिए जाएंगे। सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से इसकी रकम देने का निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लैपटॉप के लिए राशि उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में टॉप 25 में आए छात्र-छात्राओं के खातों में डाली जाएगी।

इसके लिए बकायदा विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (Ramnagar) से ऐसे छात्र-छात्राओं की लिस्ट मंगा ली है। अधिकारियों की मानें तो ऐसे करीब 125 छात्र-छात्राएं हैं, जिन्हें लैपटॉप दिए जाने हैं। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि विभाग की तरफ से कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 50 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। शासन से आदेश मिलते ही छात्रों को इसके लिए धनराशि दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top