Jobs

खत्म होगा छह साल का इंतजार, अगले हफ्ते से उत्तराखंड में शुरू होगी 1521 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती!

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 1521 पदों पर निकली भर्ती, नए साल में करें आवेदन
Ad

देहरादून: प्रदेश के युवाओं के लिए इससे अच्छी खबर हो ही नहीं सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने का युवाओं का सपना अब पूरा होने वाला है। साल 2016 के बाद अब पुलिस विभाग कांस्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि काफी लंबे वक्त पहले कांस्टेबल के पदों पर भर्ती आयोजित हुई थी। बीते साल से कोरोना के कारण भी इस भर्ती पर असर पड़ा। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने भी कई आयोजनों में इस भर्ती के जल्द शुरू होने की बातें कही थी। मगर अब ये वादा पूरा होने जा रहा है। खासकर उन युवाओं को खुश हो जाने की जरूरत है, जो भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए थे।

बहरहाल इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक खास और अलग बात होगी। वो यह कि पहली बार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस प्रक्रिया को अंजाम देगा। ज्ञातव्य है कि सेवा चयन आयोग प्रदेश में कई सारी भर्ती प्रक्रियाओं को कराता है। इसलिए उनके द्वारा इस भर्ती का आयोजन कराना एक अच्छा कदम है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। 

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अधिचायन भेजा जा चुका है। आने वाले 7 दिनों के भीतर इसमें आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी, जिसके बाद भर्तियां शुरू होंगी। बता दें कि कुल 1521 सिपाही पदों में से कांस्टेबल भर्ती के तहत 785 पद जनपदीय पुलिस के, 291 पद पीएसी आईआरबी के और 291 पद फायरमैन के भरे जाने हैं। इनके अलावा 445 पदों पर महिलाओं की भर्ती होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top