Almora News

हादसा: रानीखेत में उत्तराखंड रोडवेज बस ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, चालक घायल

रानीखेत के कापड़ा में उत्तराखंड रोडवेज बस ने ऑल्टो कार को मारी टक्कर, चालक घायल
Ad

अल्मोड़ा: कापड़ा के पास एक सड़क हादसा हो गया है। रानीखेत डिपो की बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फिलहाल किसी भी जनहानि की खबर नहीं है। मगर कार चालक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पहाड़ों पर गाड़ी चलाना खतरे से भरा काम तो होता ही है। पहाड़ों में हादसों की खबरें लगातार ही आते रहती हैं। ये सिलसिला रुकना का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को भी करीब एक बजे एक सड़क हादसा हो गया है।

दरअसल सोमवार को रानीखेत के कापड़ा में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज के रानीखेत डिपो की बस ने एक ऑल्टो कार टैक्सी को टक्कर मार दी है। जिसमें कार चालक मनोज कुमार घायल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top