Jobs

UPCL में 105 पदों पर आई भर्तियां, 16 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 105 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीसीएल ने अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के 2 पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 72, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनिंग के 7 पदों पर भर्तियां आई है। इसके लिए 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन हेतु कुछ नियम हैं जो इस प्रकार है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है। अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होना जरूरी है। इसी तरह लॉ ऑफिसर के पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारि वेबसाइट upcl.org के जरिए 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।इन पदों के लिए 17 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top