Uttarakhand News

डीएम दीपक रावत की नेकदिली ,शहीद के घर पहुंचकर मनाया माँ का जन्मदिन

Ad

नई दिल्ली:हरिद्वार के डीएम दीपक रावत आए दिन अपने कामों को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में रहते हैं | इस बार वाक्या है 15 नवंबर का जब डीएम दीपक रावत शहीद मेजर शुभम के घर पहुंचे और उनकी माँ का जन्मदिन मनाया | 15 तारीख को किसी ने दीपक रावत सूचना दी की आज शहीद मेजर शुभम की माँ का जन्मदिन है | बस फिर क्या था दीपक रावत ने अपने काम छोड़कर शहीद मेजर के घर जाने का प्लान बनाया | जब डीएम शहीद के घर पहुंचे तो वहां उनकी माँ अकेली थी | डीएम के आदेश पर तुरंत केक व सजावट का इंतजाम किया गया | डीएम ने शहीद की माँ से केक कटवाया |

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए शहीद की माँ की ऑंखें भर आई | उन्होने कहा की ऐसा लगा की जैसे 12 साल बाद उनका बेटा वापस लौट आया हो | वैसी तो उन्हे अब अपने घर में अकेले रहने की आदत पड़ गयी है लेकिम डीएम रावत के उनके घर आने से पुरानी यादें एक बार फिर से ताज़ा हो गई हैं |
शहीद मेजर शुभम सेना के बेहतरीन कमांडोज में से एक थे ,2005 में शहीद हुए मेजर शुभम ने जम्मू कश्मीर सहित देश के कई इलाकों में अपनी सेवाएँ दी इसके अलावा वह कई एनकाउंटर्स का भी हिस्सा रहे |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top