Uttarakhand News

सेना में भर्ती करने के नाम पर लाखों की ठगी ,तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

नई दिल्ली: सेना की लिखित परीक्षा पास करने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है | इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया की सेना भर्ती के लिए शारीरिक और चिकित्सक परिक्षण सात से बारह अक्टूबर तक हल्द्वानी में हुआ था | इस परीक्षा को पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा रविवार को होनी थी |

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दौरान लिखित परीक्षा के लिए चयनित मुनस्यारी के ऊचेती गाँव के निवासी लवराज सिंह और उसके पांच साथियों ने कोतवाली में पिथौरागढ़ में रहने वाले रविंद्र सिंह धामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई | उनका आरोप है की रविंद्र ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रीति अपने पास जमा करा ली और लिखित परीक्षा में पास होने पर 2 .50 लाख देकर प्रमाणपत्र ले जाने को कहा |

इस मामले की जाँच के लिए एसपी ने पुलिस और एसओजी की टीम का गठन किया है |पुलिस ने रविवार को आरोपी रविंद्र और उसके एक साथी को सात युवाओं के मूल दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया | आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र की धरा 120 बी और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है |

ADVERTISEMENTS Ad
To Top