Uttarakhand News

विदेशी युवक की प्रेम कहानी का उत्तराखंड में हुआ The End…

Ad

विदेशी युवक की प्रेम कहानी का उत्तराखंड में हुआ The End...

ऋषिकेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से दूरी बनाने लगाी तो प्रेमी को यह बर्दाश्त नहीं हो पाया और उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव एक आश्रम के कमरे में फंदे से लटका मिला। विदेशी युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना मुनि की रेती थाना क्षेत्र की है। जहां एक विदेशी युवक बीते 17 मार्च से शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ठहरा हुआ था। युवक की प्रेमिका भी उसके साथ रह रही थी। फिर एक दिन युवती अचानक युवक को छोड़कर चली गई। युवक यह बर्दाश्त नही कर पाया और डिप्रेशन में आ गया। युवक ने अपनी प्रेमिका को मनाने की लाख कोशिशें की लेकिन उसने उसकी एक ना सुनी। परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी प्रेमिका के उसे छोड़ कर चले जाने की बात लिखी है।

मरने वाले विदेशी युवक की शिनाख्त लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा के रूप में हुई। वो ब्राजील का रहने वाला था। लिएंड्रा ने अपने टैब में प्रेमिका के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिवारवालों को सूचना पहुंचाने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top