Uttarakhand News

उत्तराखंड में 100 प्रतिशत रहेगी सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति, इन नियमों का करना होगा पालन

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए उत्तराखंड में तमाम गतिविधियों को पहले की तरह किया जा रहा है। बाजार खुलने से लेकर तमाम चीजों में अब नरमी बरती जा रही है। वहीं अब सरकारी ऑफिसों में भी काम होने लगा है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकारी ऑफिसों में अधिकारियों और कर्मचारियों की 50- 50 तक उपस्थिति के आदेश थे लेकिन अब सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किया है। इस दौरान कोरोना वायरस की सुरक्षा हेतु बनाए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रभाव कम होने के दृष्टिगत समस्त शासकीय कार्यालयों के समस्त समूह के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top