Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का दलीप ट्रॉफी के लिए चयन, लिस्ट में देहरादून के कुनाल का नाम भी शामिल

Ad

Uttarakhand: Cricket: Haldwani: Cricketer: Aryan Juyal: Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को सौंपी गई है। मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन अपनी बादशाहत बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी और पाटीदार के सामने टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने की चुनौती होगी। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले पाटीदार के नेतृत्व से टीम को काफी उम्मीदें हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू टीम के मध्यक्रम की बड़ी ताकत होंगे।

सेंट्रल जोन की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। सबसे खास बात यह है कि कप्तान रजत पाटीदार के अलावा तीन अन्य खिलाड़ी भी भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें रिंकू सिंह, बाएं हाथ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को संतुलन और मजबूती प्रदान करती है। बल्लेबाजी, ऑलराउंड प्रदर्शन और तेज गेंदबाजी—तीनों विभागों में सेंट्रल जोन मजबूत नजर आ रही है, जिससे टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

दलीप ट्रॉफी के लिए घोषित सेंट्रल जोन की टीम में रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अर्शद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे को शामिल किया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचने में सफल हो पाती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top