Uttarakhand News

उत्तराखंड:मीनस पुल के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर, तीन लोगों की मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर मीनस पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक हादसा हो गया है। अचानक पहाड़ से मलबे गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक की मौके पर मौत और दो लोगों ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर बताया जा रहा है। घायलों को हिमाचल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड और हिमाचल के सिरमौर शिमला देहरादून और उत्तरकाशी जनपद के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले जगाधरी-पावंटा-राजवन-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।

जानकारी के अनुसार त्यूणी तहसील के देवघार खत के सेंज अटाल निवासी कान चंद टैक्सी गाड़ी लेकर सवारियों के साथ विकासनगर जा रहे थे। रास्ते में जहां मार्ग अवरुद्ध होने पर उन्होंने गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए। वह निर्माण कार्य देखने लगे। इस बीच निर्माणाधीन चौड़ीकरण मार्ग पर पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा जिसकी चपेट में आने से कान चंद की मौत हो गई।

इसके अलावा सड़क निर्माण में पेटी ठेकेदार के रूप में काम करने वाले राजस्थान निवासी अशोक पुत्र उदयभान जितेंद्र पुत्र खेम सिंह और ऑपरेटर इरशाद मोहम्मद तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। वही कटान कार्य में लगी पोकलैंड मशीन भी बोल्डर में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हिमाचल पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची मलबे की चपेट में आए घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल ले गए। घायल अशोक और जितेंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top