Haridwar News

उत्तराखंड: देहरादून के बाद इस शहर से होगा खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा का संचालन !

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बाद अब रुड़की से राजस्थान में खाटू श्याम धाम के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो सकता है। परिवहन निगम की ओर से पिछले माह देहरादून के सेलाकुंई से बस का संचालन किया है। रुड़की से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं और इस वजह से डायरेक्ट बस की मांग की गई है। इसकों लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी गंभीर हैं और उन्होंने जल्द कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बस को हरी झंड़ी जल्द मिल जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यात्रियों को राहत मिलेगी। मौजूदा वक्त तक लोगों को निजी वाहनों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पिछले माह पूर्व दायित्वधारी ठाकुर संजय सिंह ने एक मांग पत्र सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को दिया था। उन्होंने पत्र में रुड़की से उत्तराखंड परिवहन निगम की जनरथ सेवा शुरू करने के बारे में लिखा था। सांसद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जल्द समस्या के निराकरण की बात कही थी।

सांसद के पत्र का जवाब सीएम धामी ने दिया है। उन्होंने लिखा है कि रुड़की से श्री खाटू श्याम के लिए जल्द ही बस का संचालन किया जाएगा। इसके लिए परिवहन सचिव को कार्रवाई के निर्देश मिल गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही यह बस सेवा शुरू हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top