Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी… उपचुनाव पर सस्पेंस जल्द खत्म हो सकता है, चंपावत विधायक रवाना हुए

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहां से उपचुनाव लड़ेंगे, इस पर जल्द फैसला हो सकता है। सीएम के लिए सीट छोड़ने की बात सबसे पहले चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने की थी और इसी सीट की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा जा रहा है कि चंपावत सीट को लेकर फैसला ले लिया गया है और सीएम के उपचुनाव लड़ने की घोषणा का ऐलान जल्द हो सकता है। इसकों लेकर सोशल मीडिया पर भी तमाम पोस्ट देखे जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत के स्थानीय लोग सीएम धामी को चंपावत लाने के लिए विधायक गहतोड़ी का धन्यवाद कर रहे हैं। इसके अलावा चंपावत विधायक ने विधानसभा की जनसभाओं में उपचुनाव में सीएम धामी को जीत दिलाने जैसे बयान भी दिए थे। वहीं विधायक गहतोड़ी के देहरादून रवाना हो गए हैं, जहां उनके विधायक पद से इस्तीफा देने की बात कही जा रही है।

चंपावत सीट खटीमा से सटी हुई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने करियर की शुरुआत खटीमा से ही की है। वह टनकपुर और बनबसा के लोगों के लिए कोई नए नहीं हैं। वहीं सीएम मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और चंपावत विधानसभा सीट में पिथौरागढ़ के मूल निवासियों की संख्या अच्छी खासी है। देखना होगा कि उपचुनाव के सस्पेंस से कब पर्दा उठता है और सीएम धामी कब अपनी तैयारियों में जुटते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top