Uttarakhand News

देश के वीर सपूतों को सम्मान, उत्तराखंड में कई स्कूलों का बदला गया नाम

Ad

Uttarakhand News: School Name: उत्तराखंड के स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून , टिहरी, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल के स्कूलो का नाम बदला है। धामी सरकार ने शहीदों के नाम पर स्कूलों के नाम को रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी ,टिहरी समेत अन्य जिलों के स्कूलों के नाम में बदलाव किया है। 

राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत किया गया.

राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून किया गया.

राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौड़ी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोखाल) पौड़ी गढ़वाल किया गया.

राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top