Uttarakhand News

उत्तराखंड: PCS अधिकारी की होगी विजिलेंस जांच, मुख्यमंत्री धामी ने जारी किया आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार करड़े फैसले ले रहे हैं। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के आदेश एक बार फिर दिए गए हैं। इस बार रडार में पीसीएस अधिकारी निधि यादव है। निधि यादव पर आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है।

इससे पहले भी निधि यादव विवादों में रह चुकी हैं। इससे पहले निधि यादव आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र को लेकर विवादों में आई थीं। यह मामला कोर्ट में चला गया था। इसके बाद निधि यादव की प्राथमिक विजिलेंस जांच हुई। जांच के आदेश मिलने के बाद पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम धामी ने अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है। बता दें कि पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का विजिलेंस ने जिक्र किया था। इस वजह से ही निधि यादव का प्रमोशन भी रोक दिया गया था। विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिया गया है। 

विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा द्वारा निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति मिलने की पुष्टि हुई है। विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति के मामले में खुलकर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले की गोपनीय प्राथमिक जांच में भी आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले थे। इसी आधार पर खुली जांच की अनुमति मिली है। जांच में अगर तथ्य पाए जाएंगे तो मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिलेगी।

To Top