Pithoragarh News

मुनस्यारी निवासी दीक्षा धामी को बधाई, TV सीरियल “मिल के भी हम ना मिले” में मिला मुख्य रोल

Ad

Uttarakhand: Diksha Dhami: उत्तराखंड से निकलकर कई युवाओं ने मुंबई में पहचान बनाई है। टीवी की दुनिया में दीक्षा धामी भी जाना पहचाना नाम है। मूल रूप से मुनस्यारी निवासी दीक्षा धामी दंगल टीवी में शुरू होने जा रहे नए धारावाहिक “मिल के भी हम ना मिले” में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले  दीक्षा धामी एंड टीवी के धारावाहिक ‘मैं भी अद्र्धांगिनी’ में भी नजर आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से मुनस्यारी निवासी दीक्षा 2008 से अपने परिवार के साथ दून में रह रही हैं। उन्होंने डीएवी से बीकॉम किया है। उनके पिता जगत सिंह धामी है और मां का नाम मां विद्या धामी हैं जो अभिनय से जुड़ी हुई हैं। बहन दीपा धामी भी गायिकी के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं और छोटा भाई का नाम साहिल है।

जानकारी के मुताबिक दीक्षा साल 2018 में तीन महीने के लिए मुंबई घूमने आईं थीं। इस दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर ऑडिशन देने शुरू कर दिए। तभी उन्हें इस सीरियल का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रहकर टीवी की दुनिया हिस्सा बनने का फैसला किया।

दीक्षा धामी की कामयाबी ने मदकोट गांव में भी लोगों को खुश किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के बच्चे जब अच्छा करते हैं तो एक अलग खुशी होती है। युवाओं का संघर्ष पहाड़ में रहने वाले बच्चों को प्रेरित करता है। अगर युवा पीढ़ी को लगातार उदाहरण मिलेंगे तो भविष्य में कुछ अच्छा करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड से निकलकर कई युवाओं ने टीवी और फिल्म जगत में पहचान स्थापित की है। एक्टिंग के अलावा गायकी, प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी देवभूमि के युवा कमाल का काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top