Pithoragarh News

खाई में गिरी फॉर्च्यूनर,पिथौरागढ़ में कुलदेवता को पूजने के लिए गांव जा रहे रिटायर ब्रिगेडियर समेत 5 की मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में तेज बारिश के बीच कई हादसों की खबरे सामने आई हैं। बुधवार सुबह पिथौरागढ़ जिले में हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग कुलदेवता को पूजने के लिए पैतृक गांव जा रहे थे। पूजा से पहले स्नान कर कणप्रयाग गए थे और वहां से लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक रिटायर ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद पिथौरागढ़ में रहते थे। उनका गांव पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव में है।

गांव के कुलदेवता के मंदिर में पूजा थी। पूजा में शामिल होने के लिए दो कुल पुरोहित नेपाल से आए थे। कुलपुरोहितों की सलाह पर वह पूजा से पहले स्नान के लिए कर्णप्रयाग चले गए। कार में सात लोग सवार थे। बताया गया है कि फॉर्च्यूनर पीएच 01 AZ 9744 ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद की थी। वह खुद ही गाड़ी चला हे थे। सुबह कर्णप्रयाग में स्नान के बाद वह थल तहसील के थल-मुवानी के मध्य पहुंचें थे। नींद की झपकी आते ही गाड़ी अस॔तुलित होकर खाई में जा रही।

सुबह लगभग छह बजे कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव निवासी विनोद कुमार चंद पुत्र विक्रम चंद, रघुवीर सिंह पुत्र कुंवर चंद, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद के अलावा नेपाल के पाटन खिमाली दीपक अवस्थी पुत्र शिवदत्त व मोहन जोशी पुत्र किशन चंद शामिल हैं। दीवान चंद पुत्र मोती चंद व नेपाल के खिमाली निवासी दल बहादुर बिष्ट घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक हैं मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

To Top