Uttarakhand News

कांग्रेस के संपर्क में हैं BJP को दो विधायक,राजनीति में दरवाजे हर किसी के लिए खुले रहते हैं

देहरादून: कांग्रेस परिवर्तन रैली के बाद से फ्रंटफुट पर खेलती नजर आ रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं परिवर्तन रैली को वह सफल कह रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज गया है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जनता को कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिखाई जा रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी इसी रास्ते पर निकल पड़े हैं। उन्होंने श्री जयराम आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कुछ बड़ी बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।

इससे पहले से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं को लेकर उन्होंने कि बागियो के लिए दरवाजे भी हर वक्त खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई विधायकों को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी की बात करती है वह खुद चुनाव से पहले अंदरूनी लड़ाई को शांत करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी एकजुटता का प्रमाण परिवर्तन यात्रा की सफलता के माध्यम से दिया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जुड़ा और इससे ज्यादा उत्तराखंड की जनता को बताना काफी है।

बता दें कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ और पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं के मध्य हुई तू तू-मैं-मैं सुर्खियों में रही थी। इस मुद्दे को कांग्रेस उठा रही है। उमेश शर्मा पहले कांग्रेस का हिस्सा था और साल 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे। इस विवाद के बाद विधायक काऊ दिल्ली चले गए थे। उन्होंने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की।

सोमवार को उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात की। दिल्ली से वापस लौटने के बाद विधायक ने कहा कि वह अपनी पीड़ा राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रख चुके हैं। अब वही निर्णय लेगा और यदि कोई निर्णय नहीं हुआ तो हमारा भी अपना समूह है और हम सब मिलकर फैसला लेंगे।  उन्होंने कहा कि भाजपा मेरा परिवार है।विधायक काऊ ने कहा कि दिल्ली जाकर अपने परिवार से मिलना जुर्म नहीं है। मैने उन्हें अपने हालातों के बारे में बताया है। जो नेता पांच मिनट नहीं निकाल पाते हैं, उन्होंने मेरे साथ घंटों चर्चा की है।

To Top