Uttarakhand News

उत्तराखंड: डेंगू से सुरक्षा हेतु प्लान, पानी जमा होने पर जुर्माना भी लग सकता है…

Ad

देहरादून: डेंगू के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में स्वास्थ सचिव ने मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए मंगलवार से डेंगू के हॉट स्पॉट बने देहरादून जिले में विभिन्न विभागों के साथ मिलकर महा अभियान चलाया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर तय हुआ कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से अगले चार दिन देहरादून जनपद में डेंगू को लेकर महाअभियान चलाया जाए। इसके तहत जनपद में चिकित्सा अधिकारी और आशाओं को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्सा अधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों की टीम घर-घर जागकर लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक करेंगी।

साथ ही अगर कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसको नष्ट करने का काम भी करेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि डेंगू महामारी रोकने को सभी विभाग मिलकर कार्य करें। स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, लोक निर्माण, पेयजल सहित सभी विभागों को मिलकर कार्य करने को कहा गया है। जिन स्थानों पर चेतावनी के बाद भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान किया जाये। ताकि डेंगू रोग के खतरे से लोगों को बचाया जा सके।नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि डेंगू रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग करें। ताकि प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top