Uttarakhand News

राज्यपाल ने स्वीकार किया त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा,बनें रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

Ad

हल्द्वानी: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अपना इस्तीफा लेकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के पास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के पद से त्याग पत्र देने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने भाजपा और जनता का शुक्रियां किया। वहीं अब ताजा अपडेट मिल रहा है कि राज्यपाल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top