Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर बढ़ी कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या

Ad

उत्तराखंड में कुछ देर पहले रात 8 बजे का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का कुल आंकड़ा 958 पहुंच गया है। रात के बुलेटिन में 5 जिलों से 29 मामले सामने आए हैं। चंपावत में 6, पिथौरागढ़ में 6, देहरादून में 9,बागेश्वर में 5 और नैनीताल में तीन मामले सामने आए हैं। इनमें 16 लोग प्रवासी हैं। उत्तराखंड में 19 मई को ही कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 100 पार हुई थी लेकिन अगले 12 दिनों में बढ़ते मामलों ने पूरा समीकरण बिगाड़ दिया। प्रदेश में 11 जिले ऑरेंज ज़ोन के अंदर हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर ग्रीन और नैनीताल रेड जोन में हैं। उत्तराखंड में अब तक 222 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत में कोरोना वायरस के मामले

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं। वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,934 हो गई। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 93,322 लोगों का इलाज जारी है जबकि 91,818 ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अभी तक 48.19 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top