Uttarakhand News

उत्तराखंड में खराब होते जा रहे हैं हालात, कोरोना वायरस के 3012 केस सामने आए

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को उत्तराखंड में 3012 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 129205 हो गए हैं जिसमें से 103633 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 734 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा मंगलवार को 27 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1919 हो गया है। राज्य में 21014 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 80.21 प्रतिशत हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा में 66 , बागेश्वर में 13 , चमोली में 24, चंपावत में 28, देहरादून में 999,हरिद्वार में 796, नैनीताल में 258, पौड़ी में 80 , पिथौरागढ़ में 28 , रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 136, ऊधमसिंह नगर में 565 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आए हैं। राज्य के 106 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top