Uttarakhand News

राहत भरी खबर, उत्तराखंड में कोरोना वायरस को मात देने वाली संख्या 200 हुई

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले नैनीताल जिले में सामने आए हैं। इसे देखते हुए बड़ा फैसला रविवार शाम लिया गया और जिले को रेड में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले को ग्रीन जोन में जगह मिली है जबकि अन्य 11 जिले ऑरेंज जोन का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ देर पहले हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी किया जिसमें संक्रमण की कुल संख्या 729 पहुंच गई है। इस मेडिकल रिपोर्ट में एक राहत भरी खबर भी थी कि राज्य में 200 लोग कोरोना वायरस को हराने में कामयाब हुए हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या-929

अल्मोड़ा 63, बागेश्वर 16, चमोली 13, चंपावत 27, देहरादून 191, हरिद्वार 76 , नैनीताल 258, पौड़ी गढ़वाल 34, पिथौरागढ़ 21, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 77, ऊधमसिंह नगर 82 , उत्तरकाशी 21 और प्राइवेट लैब से 44 मामले सामने आए हैं। वहीं 6417 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले

कोविड-19 के 8,392 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं. वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,934 हो गई. कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 93,322 लोगों का इलाज जारी है जबकि 91,818 ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top