Uttarakhand News

उत्तराखंड में बढ़ता चला जा रहा है कोरोना संक्रमण, कुल संख्या हो गई 929

Ad

उत्तराखंड में दोपहर 2 बजे का मेडिकल बुलेटिन जारी हो गया है। केवल दो जिलों के मामले सामने आए हैं। इस लिस्ट में चंपावत और हरिद्वार शामिल है। चंपावत में 15 मामले और हरिद्वार में 8 मामले सामने आए हैं। अब उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 929 हो गई है। राज्य में एक्टिव 720 केस हैं जबकि 200 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 6 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के 11 जिले ऑरेंज जोन में हैं, ऊधमसिंह नगर ग्रीन में और नैनीताल रेड जोन में शामिल है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या-929

अल्मोड़ा 63, बागेश्वर 16, चमोली 13, चंपावत 27, देहरादून 191, हरिद्वार 76 , नैनीताल 258, पौड़ी गढ़वाल 34, पिथौरागढ़ 21, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 77, ऊधमसिंह नगर 82 , उत्तरकाशी 21 और प्राइवेट लैब से 44 मामले सामने आए हैं। वहीं 6417 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top