Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर हो गई 31

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ी है। उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31 पहुंच गई है। नए मामलों की बात करें तो 4 देहरादून से और एक अल्मोड़ा से सामने आया है। वहीं एक अच्छी खबर ये भी है कि 5 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं। सोमवार को कुल 103 मरीजों की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें 98 हुए नेगेटिव और 5 पॉज़िटिव सामने आए हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से अबतक कुल 1141 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके है। जिसमें अबतक 966 मरीजो कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जबकि 144 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी।

कोरोना वायरस के मामले में बढ़ोतरी के बाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को प्रशासन ने 72 घंटों के लिए सील कर दिया है। जिले के हिसाब से कोरोना संक्रमित संख्या पर नजर डाली जाए तो देहरादून में 18,नैनीताल में 6, अल्मोड़ा में 1, पौड़ी में एक, हरिद्नार में एक और ऊधमसिंह नगर में 4 मामले सामने आए हैं। देशभर में अभी तक 4067 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस महामारी से अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top