Uttarakhand News

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के करोड़ों लोगों को राहत देगी ये जानकारी

Ad

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के करोड़ों लोगों को राहत देगी ये जानकारी

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले 75 तक बढ़ गए हैं। नए मामले बाहरी राज्यों से जुड़े हैं। इसका एक कारण है प्रवासियों का उत्तराखंड पहुंचना। प्रवासियों की सुरक्षा व मेडिकल व्यवस्था की पूरी तैयारी स्थानीय प्रशासन ने की हुई है। आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में कई अहम जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 75 तक पहुंच गई है, इसके साथ ही 50 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में रिक्वरी रेट 66 प्रतिशत हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अपने प्रवासियों को घर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवासियों के राज्य पहुंचने से सरकार डरी नहीं और सभी परेशानियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 9 हज़ार 810 इसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। 70 हजार लोग दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

वहीं उत्तराखंड के 2 लाख 10 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार रेलवे के साथ संपर्क जारी है। इसके अलावा बसों के माध्यम से लगातार प्रवासियों को लाया जा रहा है। वहीं 40 ऐसे लोग भी हैं जो विदेश में था और उन्हें उत्तराखंड वापस लाया गया है। सभी प्रवासियों को कॉरेन्टाइन किया गया है और प्रवासियों के आगमन के लिए सभी व्यवस्था की है।सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कर अनिवार्य किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top