Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Ad

थोड़ी देर पहले जारी मेडिकल बुलेटिन में सामने आया है कि राज्य में कोरोना वायरस के 51 नए मरीज सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। उत्तराखंड में अधिकतर मामलों में प्रवासी ही सामने आ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि राज्य में कोरोना वायरस के मात देने की रफ्तार धीमी है। कल तक राज्य में कोरोना वायरस को मात देकर घर जाने वालों की संख्या 58 थी जो अब 64 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वाले आंकड़े ( जिला वाइस)- 64

अल्मोड़ा तीन, देहरादून 35, हरिद्वार 7, नैनीताल 10, पौड़ी एक, ऊधमसिंह नगर 7 और उत्तरकाशी में एक मरीज कोरोना वायरस को हराने में कामयाब हुआ हैं। यह खबर राहत देने वाली है और बताती है कि किसी भी प्रकार से पैनिक ना हो। ठीक होने वाले मामलों से अपने आप को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाए जो कोरोना वायरस से मुकाबला करने में कारगर साबित होगी।

Medical Bulletin Uttarakhand 3PM ( Tuesday)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top