Uttarakhand News

दिल्ली की तरह उत्तराखंड में आप को मिला AK, कर्नल अजय कोठियाल बने चेहरा

Ad

दिल्ली की तरह उत्तराखंड में आप को मिला AK, कर्नल अजय कोठियाल बने चेहरा

हल्द्वानी: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनका दल उत्तराखंड में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राज्य में आप का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। आप दिल्ली मे किए गए कार्यों के तर्ज पर उत्तराखंड के लोगों के बीच जा रही है। इसके लिए उन्होंने कई जिलो में वीडियो वैन और ऑटो रिक्शा भी चलाए हैं। आप आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी या नहीं ये तो कहना जल्द बाजी होगी लेकिन उसने अपनी गतिविधियों से विरोधी दलों में खलबली जरूर मचा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आम आदमी पार्टी में कर्नल अजय कोठियाल  शामिल हो गए हैं। वह उत्तराखंड में आप के चेहरा होंगे। यूथ फाउंडेशन के जरिए देश को युवा जाबाज देने वाले कर्नल अजय कोठियाल  अपने सामाजिक कार्यों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को उन्होंने आप ज्वाइन की है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी वर्चुअल रैली का हिस्सा बनें। उत्तराखंड में कर्नल की ज्वाइनिंग के लिए हरिद्वार बाईपास स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजत किया गया था। इसे मौके प्रभारी दिनेश मोहनिया सहित अन्य नेता शामिल हुए।

एक रोचक बाद ये सामने आई है कि दिल्ली में एके यानी अरविंद केजरीवाल आप को लीड कर रहे हैं और उसी तरह कर्नल अजय कोठियाल ( एके) उत्तराखंड में आप का चेहरा हैं। आप आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए ये फैसला काफी मंथन के बाद उठाया है। लंबे वक्त से पार्टी के चेहरे को लेकर उनसे सवाल किए जा रहे थे लेकिन चेहरे के चयन के लिए वक्त लिया। कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों में शामिल रहे थे। वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम के हेड रहे हैं। जैसा की उत्तराखंड सैन्य बहुल राज्य है और सैन्य परिवार से होना अजय कोठियाल को चुनाव में फायदा पहुंचा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top