Uttarakhand News

नेपाल पुलिस की गोली लगने से युवक की मौत के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

Ad

नेपाल पुलिस की गोली लगने से युवक की मौत के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में एक भारतीय युवक की मौत के बाद उत्तराखंड से सटी नेपाल सीमा पर एसएसबी और भी ज्यादा सतर्क हो गई है। घटना के बाद से एसएसबी ने नेपाल सीमा पर कांबिग बढ़ा दी है। फिलहाल सीमा पर हालात सामान्य हैं। ऐतिहात के तौर पर उत्तराखंड से लगे बार्डर के इलाकों पर अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बिहार के सोनबरसा में नेपाल पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए। इन्हें सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में नेपाल पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख, लिंपियाधुरा को नए नक्शे में दर्शाने के बाद दोनों ही देशों के बीच तनाव चल रहा है। नेपाल की संविधान सभा में मंजूरी के लिए रखे गए नए नक्शे में नेपाल ने भारत के 395 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधूरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और कुटी गांव शामिल है।

एसएसबी 55वीं वाहिनी के निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि यहां सीमा पर हालात सामान्य है। हर गतिविधि पर जवान कड़ी नजर रख रहे हैं। और सभी जवान अलर्ट मोड पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top