Uttarakhand News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत राज के सभी दायित्वधारियों को हटाया

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर अपने फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज के सभी दायित्वधारी हटा दिए गए हैं। इस संबंध में कुछ देर पहले सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी किया है। आदेश पत्र के अनुसार 18 मार्च से वर्तमान तक मंत्री परिषद विभाग के पूर्व गोपन विभाग द्वारा विभिन्न आयोगों निगमों/ परिषदों इत्यादि नामित नियुक्त अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभाव तथा (मंत्री स्तर राज्यमंत्री स्तर अन्य महानुभाव स्तर सदस्य तथा अन्य संवैधानिक पदों निर्धारित अवधि हेतु नियुक्ति ) को छोड़कर तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। अब तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान अब नए सिरे से दायित्व बांटे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top