Uttarakhand News

बड़ी खबर: उत्तराखंड के सभी जिले ऑरेज ज़ोन घोषित

Ad

बड़ी खबर: उत्तराखंड के सभी जिले ऑरेज ज़ोन घोषित

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमितों के आंकड़े 300 पार हो गए है। सबसे ज्यादा नैनीताल में 117 केस सामने आए हैं। सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए किसी भी जिले को ग्रीन ज़ोन में नहीं रखा है। उत्तराखंड के सभी जिलों को ऑरेंज जोन में जगह दी गई है। जिस तरीके से राज्य में मामले बढ़ रहे है उसे देखते हुए चर्चा तेज थी कि कुछ जिलों को रेड जिले में तब्दील किया जा सकता है। फिलहाल सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 317 पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलों के आंकड़े: अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 12,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 73,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 14, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 117,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 7, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 43 और उत्तरकाशी 10 , टिहरी 9, पिथौरागढ़ में 2, चमोली 9, चंपावत 8, रुद्रप्रयाग 3 और बागेश्वर में 8 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में अब तक 56 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।

देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है। 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं,  3,867 लोगों की मौत ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top