Dehradun News

आईपीएल-14 के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स से जुड़े उत्तराखंड निवासी अंकित मनोरी

Ad

हल्द्वानी: बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद उत्तराखंड टीम से कई ऐसे खिलाड़ी सामने आए हैं जिन्होंने अपनी पहचान देश में स्थापित की है। साल 2018 में उत्तराखंड ने घरेलू क्रिकेट में पहली बार हिस्सा लिया। सीनियर टीम के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर भरपाया कि वह रणजी ट्रॉफी के उस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल थे। साल 2019 में दीपक धपोला चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहे लेकिन राज्य को कूच बिहार ट्रॉफी ने अंकित मनोरी के रूप में नया सितारा दे दिया।  अंकित का कूच बिहार में शानदार रहा था। 9 मुकाबलों में अंकित ने 46 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 5 बार एक पारी में 5 व पांच से ज्यादा विकेट अपनी झोली में डाले थे। अंडर-19 के प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे टीम में जगह बनाई। अंकित ने साल 2019 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और साल 2020 में विजय हजारे में…

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने 9 में से 6 मुकाबले जीते। देहरादून के रहने वाले अंकित ने 7 साल पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अंकित के पिता दया राम मनोरी व्यापारी हैं और मां गायत्री देवी हाउस वाइफ हैं। देहरादून स्थित निंबस क्रिकेस एकेडमी में अभ्यास करने वाले अंकित के खेल ने सभी को अपना मुरीद बनाया है| उनकी प्रतिभा को राज्य के पूर्व कोच वसीम जाफर ने पहचाना और वह आईपीएल-14 के लिए पंजाब किंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े हैं।

अंकित के कोच मोहन गुसांई का कहना है कि क्रिकेट हर दिन कुछ सिखाता है। आईपीएल अंकित के लिए कुछ इस तरह का ही है। इससे केवल अंकित को ही नहीं बल्कि अन्य युवाओं को भी फायदा मिलेगा जिनके साथ वह अपना अनुभव साझा करेंगे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद ही अंकित को एनसीए का भी कॉल आया था लेकिन कोरोना वायरस के चलते कैंप रद्द हो गया।

अंकित टीम के साथ जुड़ गए हैं और अभ्यास सत्र में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकित आईपीएल को लेकर काफी उत्साहित है। कैंप में मोहम्मद शमी व अन्य इंटरनेशनल गेंदबाजों से सीखकर वह अपने आप को निखारने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर निंबस क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि नेगी समेत डायरेक्टर डॉक्टर राजेश तिवारी ने भी अंकित को शुभकामनाएं दी। सभी को भरोसा है कि अंकित जल्द बतौर खिलाड़ी आईपीएल टीम का हिस्सा बनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top