Uttarakhand News

बद्रीनाथ हाईवे 19 घंटे तक बंद, चारधाम यात्री कर रहे मार्ग खुलने का इंतज़ार

Ad

मंगलवार दोपहर तीन बजे पीपलकोटी के भनेरपाणी में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। बुधवार को भी मार्ग खोलने का कार्य जारी है पर अभी तक 19 घंटे बीत जाने के बाद भी मार्ग नहीं खुल पाया है। नेशनल हाईवे की जेसीबी मशीने मार्ग खोलने में लगी हैं। कल दोपहर को रास्ता बंद हो जाने से यात्रीयों का शेड्यूल बिगड़ गया है। कई घंटों से जाम में फंसे रहने के कारण यात्री बहुत परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों को भी काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीपलकोटी के पास मलबा आने से मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। एनएच की तीन जेसीबी मलबा हटाने में लगी हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। दो दिनों से जिले में बारिश न होने की वजह से हाईवे पर यातायात में किसी तरह की बाधा नहीं थी, लेकिन मंगलवार को चटख धूप होने के बावजूद पीपलकोटी से आगे बदरीनाथ की तरफ चाड़ातोक में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

बद्रीनाथ हाईवे को खोलने का काम जारी है ताकि चार धाम यात्रा फिर से शुरू किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top