Uttarakhand News

BCCI के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने छोड़ दी नौकरी… क्या है पूरा माजरा !

Ad

हल्द्वानी: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा की उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ( यूटीयू की आउटसोर्स स्टाफ) की नौकरी छोड़ दी है। पिछले दिनों में वह छुट्टी में रहने को चलते सुर्खियों में थे। क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई उपाध्यक्ष बनने के बाद से वह तीन से यूनिवर्सिटी से बगैर विधिवत सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय ने उनकी आउटसोर्स एजेंसी उपनल को इसकी शिकायत की है और आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इस मामले में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार अनीता रावत का कहना है कि महिम यूटीयू में आउटसोर्स कर्मचारी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी को उनके बारे में कोई विधिवत जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी से उनकी कोई छुट्टी भी मंजूर नहीं है। वहीं इस बारे में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा का कहना है कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है और इस बारे में यूनिवर्सिटी से संपर्क किया जा सकता है।

वहीं इससे पहले विश्वविद्यालय द्वारा उपनल को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। यूटीयू की रजिस्ट्रार ने कहा कि महिम यूनिवर्सिटी में क्लर्क के तौर पर नियुक्त हैं। मामले में उपनल को लिखे जाने के साथ ही महिम वर्मा से जवाब भी मांगा गया है। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा ने कहा कि उपनल को महिम वर्मा के संबंध में उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का पत्र मिल चुका है। यूटीयू का पत्र मिलने के बाद इस संबंध में महिम से जवाब मांगा गया है। अभी उनका जवाब नहीं मिल पाया है। जवाब मिलने पर पता चलेगा कि वह कहा हैं। यदि उनका जवाब संतोषजनक न हुआ तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

वहीं इससे पहले महिम वर्मा की छुट्टी को लेकर वीसी और रेजिस्ट्रार से अलग-अलग बयान सामने आए थे। यूटीयू के रजिस्ट्रार ने बताया था कि महिम वर्मा बिना सूचना के ड्यूटी से गायब हैं, उन्हें नोटिस सर्व कर जवाब मांगा गया है, जवाब न देने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं, यूनिवर्सिटी के वीसी एनएस चौधरी ने बताया कि महिम वर्मा ने 3 महीने की छुट्टी ली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top