Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में मनाया गया हाथी का बर्थडे, 80 किलो केक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

Ad

नैनीताल जिले में मनाया गया हाथी का बर्थडे, 80 किलो केक ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

हल्द्वानी: बर्थडे मनाने के अलग-अलग तरीकों के रोजाना खबरों के माध्यम से हमारे सामने आते रहते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर बर्थडे के जश्न के वीडियो वायरल होते हैं। हर किसी की तमन्ना होती है कि अपने चाहने वालों के इस दिन को खास बनाया जा सकें। एक बर्थडे काफी सुर्खियों में हैं। ये मामला है नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का, जहां एक हाथी का बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। उसे खुश करने के लिए सीटीआर कर्मियों ने 80 किलो का केक बनवाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

 कालागढ़ के शिशु हाथी ‘सावन’ का दूसरा बर्थडे धूमधाम से मनाया गया। केक को गुड़, केले, दूब घास, आटे के लड्डू, चरी घास की कुट्टी, गेहूं का भूसा और पटेरा घास मिलाकर तैयार किया गया था। यह केक करीब 80 किलो का था। बता दें कि साल 2017 में कर्नाटक राज्य से कॉर्बेट पार्क में 9 हाथी लाए गए थे। इनमें से एक हथिनी गर्भवती थी। दो अगस्त 2018 की सुबह उसने बच्चे को जन्म दिया था। हाथी की डिलिवरी सुरक्षित हो उसके लिए असम से हेड महावत कालिका रामनगर पहुंचा थे।  रविवार को सावन का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।  सावन कंचंभा हथिनी का बेटा है।

पहले जन्मदिन की तरह प्रशासन सावन के दूसरे जन्मदिन को भी धूमधाम से मनाना चाहता था। इसके लिए पहले से तैयारी की गई थी। सावन और उसकी मां को सुबह ही नहला-धुलाकर तैयार किया गया। इसके बाद सावन को पीठ, गर्दन और पांव में खास वस्त्र पहनाए गए। बाद में सावन को स्पेशल केक खिलाया गया। इस बीच गुब्बारे फूटे तो सावन इधर उधर भागने लगा। इस मौके पर वार्डन आरके तिवारी, वन्यजीव डॉ. दुष्यंत कुमार, रेंजर संजय पांडे आदि रहे। सावन के जन्मदिन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी लोग सीटीआऱ प्रशासन के इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक जानवार को खुश करने के लिए उन्होंने एर समारोह का आयोजन किया तो सच में अतुल्य है। यह बताता है कि इंसान और जानवारों का रिश्ता कितना गहरा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top